नर्व एजेंट..जहरीली चाय..सुसाइड, दुश्मन को खल्लास करने के लिए पुतिन के पास कई ‘हथियार
रुस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्पेन की जेल में नवलनी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। हर कोई नवलनी की मौत को हत्या की सोची समझी साजिश करार दे रहा है। जिसके पीछे रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम सामने आ रहा है।

Vladimir Putin: पहले एलेक्सी नवलनी…फिर यूक्रेन भागे पायलट की स्पेन में मौत। रूस के दुश्मनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। कहा जाता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न तो अपने दुश्मनों को भूलते हैं और न ही माफ करते हैं। जो खिलाफ खड़ा हुआ, उसका अंजाम लगभग तय हो जाता है। बस तरीके अलग-अलग हो जाते हैं। फिर चाहे वो बेहद करीबी हो या फिर कट्टर दुश्मन। नवलनी की जेल में संदिग्ध मौत के बाद दुनियाभर से पुतिन पर उंगलियां उठ रही हैं। हर कोई कह रहा है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है।
कुछ का कहना है कि 2020 से जेल में बंद 47 साल के नवलनी की हत्या का पहले भी प्रयास किया गया था जबकि कुछ का कहना है कि उनके दिल के पास इतनी जोर से मुक्का मारा गया कि उनकी मौत हो गई। जानकारों का दावा है कि नवलनी के शरीर पर चोट के निशान थे। और एक ही पंच में किसी को ढेर करने का तरीका रूस की कुख्यात जासूसी एजेंसी KGB का प्रमुख हथियार है। यह खुफिया एजेंसी का पुराना तरीका है और इसके लिए उन्हें खासतौर से तैयार किया जाता है। हालांकि नवलनी पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पहले भी पुतिन के दुश्मन दुनिया से रुखसत होते रहे हैं। बस तरीका हर बार अलग हो जाता है। कोई जहरीली चाय पी लेता है तो कोई बालकनी से गिर जाता है। तो किसी का प्राइवेट जेट आसमान में ही ब्लास्ट हो जाता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें