Bihar Political Crisis : सत्तारूढ़ जदयू और राजद को इंतजार, इसी कारण हर तरफ है चुप्पी, जानें बात कहां है अटकी
Bihar Politics News : बिहार सरकार अपना काम कर रही है। शुक्रवार को भी आईएएस-आईपीएस का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर कर यह संदेश दिया गया। दूसरी तरफ राजनीतिक असमंजस साफ दिख रहा है। क्यों जदयू साफ नहीं कर रहा स्थिति? राजद को किसका इंतजार है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार अस्थिर हो गई है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम नीतीश कुमार की ओर से खुलकर धन्यवाद किए जाने और इसी दौरान परिवारवाद पर उनकी टिप्पणी से साफ होता दिखा। कुछ और स्पष्टता राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या के सोशल मीडिया संदेश से हो गई, हालांकि कुछ समय बाद उसे हटवा दिया गया। लेकिन, उसके 48 घंटे बाद भी असमंजस की स्थिति है। सीएम नीतीश कुमार और बड़े भाई लालू प्रसाद व भतीजे तेजस्वी यादव में दूरी साफ दिख रही है। राजद की ओर से राज्यसभा सांसद मनोज झा साफ पूछ चुके हैं कि सीएम स्थिति साफ करें। इसके बाद भी कुछ साफ नहीं हो रहा। क्यों? यह आगे पढ़िए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें